न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3 फरवरी 2025 (मंगलवार) को रांची के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल, कोकर के अंतर्गत चुटिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित 11 केवी राम मंदिर एवं कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाएगी.
इस दौरान चुटिया सबस्टेशन में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल ओरमांझी के अंतर्गत 33 केवी सिकिदिरी से विकास फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी. इस अवधि में सिकिदिरी स्थित सत कबीर स्कूल के पीछे 132 केवी टावर के लिए 33 केवी ओवरहेड लाइन को अंडरग्राउंड (यूजी) केबल में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा. इस कारण ओरमांझी ब्लॉक चौक, डाहू, चुट्टूपालू, दरदाग, उकरीद, उलातू, सांडी सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
ये भी पढ़ें- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर जोर