दर्दनाक हादसा

बसिया में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बोंडेकेरा गांव में दाह-संस्कार में शामिल होकर बाइक से निनई लौटते वक्त हुआ हादसा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बसिया में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के नावाडीह मोड़ के पास बुधवार दोपहर पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 60 वर्षीय बुधनाथ बरला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मनोहर बरला गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मनोहर के दोनों पैर टूट गए हैं.

बुधनाथ बरला बोंडेकेरा गांव में अपनी फुआ के दाह-संस्कार में शामिल होकर मनोहर के साथ बाइक से निनई लौट रहे थे. दोपहर करीब 12 बजे नावाडीह मोड़ पर कुम्हारी से सिसई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

ग्रामीणों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुधनाथ को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल मनोहर का इलाज जारी है.

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया. बसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है और मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: चंदवा के चीरो डैम में तैरता मिला लापता युवक का शव, किनारे से बाइक बरामद

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.