Jharkhand Weather: हिमालय की बर्फबारी का दिखने लगा असर, झारखंड में फिर लौटी कड़ाके की ठंड

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: हिमालय की बर्फबारी का दिखने लगा असर, झारखंड में फिर लौटी कड़ाके की ठंड

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, गुमला जैसे जिलों में बीते 24 घंटे के भीतर ठंड में तेज इजाफा दर्ज किया गया. हालात ऐसे रहे कि जहां लोग एक स्वेटर में बाहर निकल रहे थे, वहीं अब शॉल और टोपी के बिना सुबह-शाम निकलना मुश्किल हो गया हैं. सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया. 

हिमालय की बर्फबारी बनी वजह
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा हैं. पश्चिमी हवाएं वहां से ठंडी हवा को अपने साथ ला रही है, जिससे राज्य में कंकनी बढ़ गई हैं. इसी कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं. 

राजधानी रांची में सुबह का नजारा पूरी तरह बदला नजर आया. कोहरे और धुंध के कारण सूरज की रोशनी भी फीकी पड़ गई. सड़कों पर निकलने वाले लोग दो-दो स्वेटर पहनकर चलते दिखे. बीते 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 11 से 12 डिग्री के आसपास बना हुआ था.

इन जिलों में ज्यादा सतर्कता जरूरी
मौसम विभाग के अनुसार, आज पलामू और गुमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं. वहीं रांची, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा और चतरा में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. इन मध्यवर्ती जिलों में सुबह और शाम के समय तेज कंकनी महसूस की जा सकती हैं. राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा. वहां न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना से इनकार नहीं किया गया हैं. 

यह भी पढ़े: आधा भारत नहीं जानता एक बल्लेबाज कितने तरीके से हो सकता है OUT, जानकार हो जाएंगे हैरान
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य