ईडी v/s रांची पुलिस: ED की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित 

By : Ark Sahuliyar
ईडी v/s रांची पुलिस: ED की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
ईडी V/S रांची पुलिस मामले में ED की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. लंबी सुनवाई के बाद सुनवाई पूरी हुई. न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रखा है. पेयजल विभाग के अनुबंध कर्मी संतोष कुमार की प्राथमिकी पर रांची पुलिस और ईडी आमने-सामने आए थे. 15 जनवरी को रांची पुलिस ने ईडी कार्यालय  में इंट्री की थी और ईडी कार्यालय में जांच की थी. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ईडी हाईकोर्ट पहुंची है और क्रिमिनल रीट याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. 

पेयजल विभाग में गड़बड़ी की जांच ईडी कर रही है. ईडी ने समन जारी कर संतोष कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के दौरान संतोष कुमार ने मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसकी जांच रांची पुलिस कर रही थी. रांची पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ईडी ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रीट याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रांची पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाई है. ईडी कार्यालय की सुरक्षा BSF या CISF से करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई