ईसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया राजमहल क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड स्थापना दिवस

By : News11 Bharat
ईसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया राजमहल क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड स्थापना दिवस

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महगामा/डेस्क: ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड का 51वां  स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस दौरान कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश का पाठ भी किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए महाप्रबंधक (संचालन) दिनेश शर्मा ने कोल इंडिया लिमिटेड ध्वज फहराया और अपने उद्गार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी और राजमहल क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में आने वाले कठिनाइयों, चुनौतियों एवं  संभावनाएं विस्तार से साझा किया तथा उन्होंने आज के दिन को बहुत खास बताया.

ज्ञात हो कि राजमहल क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए एन नायक को कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष महोदय द्वारा सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक का पुरस्कार दिया गया इसके लिए उन्होंने संपूर्ण राजमहल की टीम को बधाई दिया  और कहा कि ये क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही साथ और कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र ऊर्जा संरक्षण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है और इस कड़ी  में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं राजमहल क्षेत्र हमेशा से अपना बहुमूल्य योगदान करता रहा है.

तत्पश्चात, राजमहल हाउस में पदोन्नत हुए कर्मियों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पदोन्नत हुए सभी कर्मियों को मुख्य अतिथि श्री दिनेश शर्मा एवं वहां उपस्थित अधिकारियों, यूनियन के प्रतिनिधि के हाथों पदोन्नति पत्र प्रदान किया गया.

अंत में श्री मनोज ई टुडू, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को विराम दिया गया 

यह भी पढ़ें: फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कीटनाशी विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य