रतन टॉकीज चौक पर ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी

By : Ark Sahuliyar
रतन टॉकीज चौक पर ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रतन टॉकीज चौक के पास बुधवार को ई-रिक्शा चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. चालकों का आरोप है कि रांची नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उनके वाहनों पर अनुचित कार्रवाई की जा रही है. प्रदर्शनकारी चालकों ने मेन रोड पर अभियान का विरोध करते हुए निगम प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग की. 

स्थिति तनावपूर्ण होती देख डेली मार्केट ट्रैफिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान चालकों ने नगर निगम की बसों को भी कुछ देर के लिए रोक दिया था. बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक हटाया और यातायात बहाल कराया. अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए परिचालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था में सहयोग दें.

ये भी पढ़ें- प्रोजेक्ट भवन में हुई स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी की 93वीं बैठक, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर हुए शामिल 
 
संबंधित सामग्री

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।