चैनपुर में बूथ एजेंटों को बांटे गए ई-कार्ड, 85% लक्ष्य पूरा

E-cards distributed to booth agents in Chainpur; 8

चैनपुर में बूथ एजेंटों को बांटे गए ई-कार्ड, 85% लक्ष्य पूरा

चैनपुर प्रखंड के बरवे मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशेष चर्चा एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

चैनपुर में बूथ एजेंटों को बांटे गए ई-कार्ड 85 लक्ष्य पूरा

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क:
चैनपुर प्रखंड के बरवे मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशेष चर्चा एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा के सह-प्रभारी विजय खान, सांसद प्रतिनिधि सह जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, चैनपुर प्रभारी अरुण कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा और प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद खलखो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. 

कार्यक्रम के दौरान एसआईआर के प्रशिक्षित मोतीलाल चौबे द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया और कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ लेवल एजेंट को ई-कार्ड का वितरण किया गया.बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए चैनपुर प्रखंड के कुल 60 बूथों में से 45 बूथ लेवल एजेंटों को 'एसआईआर' के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया. 

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने हर बूथ की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उनका एसआईआर शेष के तहत 100 प्रतिशत पंजीकरण कार्य पूर्ण किया जाए.कुल निर्धारित लक्ष्य 42,660 में से अब तक 36,556 का कार्य पूरा किया जा चुका है.शेष बचे लोगों में से 104 लोग अभी भी बाकी हैं.इनमें से 41 लोगों की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जिसके साथ कुल कार्य का प्रतिशत 85% तक पहुंच गया है. अधिकारियों ने बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया.

इस विशेष सांगठनिक बैठक में लोकसभा सह-प्रभारी विजय खान, जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, सांसद प्रतिनिधि चैनपुर अल्बर्ट तिग्गा, घाघरा से आए एसआईआर प्रशिक्षित मोतीलाल चौबे, चैनपुर प्रभारी अरुण कुमार पांडे, नसीम खान, जयशाह सी सिंह, विवेक कुजूर, बर्नार्ड टोप्पो, कमल कुजूर और सुलेमान तिग्गा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व बूथ स्तर के एजेंट उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: केड पिकेट के पास सड़क हादसा, चहल चुंगरु निवासी दो लोगों की मौत
 

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.