मानुषमुड़िया छट घाट जाने के लिए सड़क की सफाई नहीं होने के कारण, गंदगी का भरा है अंवार

मानुषमुड़िया छट घाट जाने के लिए सड़क की सफाई नहीं होने के कारण, गंदगी का भरा है अंवार

मानुषमुड़िया छट घाट जाने के लिए सड़क की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का भरा है अंवार

गौरव पाल/न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
दीपावली के बाद लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर-जोर से शुरू हो गयी है. मानुषमुड़िया में छठव्रती पूजा करने के लिए बरसोल छठ घाट जाते हैं. देव नदी के किनारे उदीयमान व अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं. मानुषमुड़िया में प्रशासन का ध्यान छठ घाट की ओर बिल्कुल नहीं जाता है. मुख्य सड़क से बरसोल छठ घाट तक सड़क की स्थिति जर्जर है. सड़क बिल्कुल चलने लायक नहीं है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. हाल में हुई बारिश के बाद गड्‌द्दों में पानी भर गया है, जो छोटे-छोटे तालाब जैसे लग रहे हैं. छठव्रतियों को इन गड्डों को पार कर घाट तक पहुंचना होगा. 27 अक्टूबर को छठव्रती बरसोल छठ घाट जायेंगे. महज 5 दिन शेष रह गये हैं. अब तक न तो छठ घाट जाने वाली सड़क की मरम्मत की गयी है, न ही प्रशासन की ओर से छठ घाट की सफाई की गयी है. इस वर्ष भी स्थानीय युवा समाजसेवी छठ घाट की सफाई व सड़क की मरम्मत की तैयारी में हैं. मुखिया राम मुर्मू ने बताया कि प्रशासन हमेशा से माणूसमुड़िया के छठ घाट की ओर ध्यान नहीं देता है. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि से मांग किये की बरसोल में भव्य छठ घाट का निर्माण किया जाये, ताकि छठ पूजा करने में सहूलियत हो सके.

यह भी पढ़े: कुत्ते को दिया गाली तो बच्चे को अगवा कर किया टॉर्चर! उन्नाव में इंसानियत हुई शर्मसार, 14 वर्षीय ऋत्विक की मौत

संबंधित सामग्री

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी