पदभार ग्रहण

चौपारण CHC में नए प्रभारी डॉ. रजनीकांत का एक्शन मोड, स्टाफ को दिया समय पर ड्यूटी और बेहतर व्यवहार का निर्देश

ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चौपारण CHC में नए प्रभारी डॉ. रजनीकांत का एक्शन मोड, स्टाफ को दिया समय पर ड्यूटी और बेहतर व्यवहार का निर्देश

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण में नए प्रभारी के रूप में डॉ. रजनीकांत ने पदभार ग्रहण कर लिया है. प्रभार लेते ही डॉ. रजनीकांत एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए.

डॉ. रजनीकांत ने स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर आने, मरीजों को सही समय पर दवा उपलब्ध कराने और मरीजों के साथ शालीनता से पेश आने का आग्रह किया. उनके आने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा.

ढाई लाख की आबादी वाला अस्पताल सिर्फ 3 डॉक्टरों के भरोसे

जमीनी हकीकत यह है कि लगभग ढाई लाख की आबादी वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत दयनीय है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह CHC सिर्फ नाम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है. 

यहां MBBS डॉक्टर के नाम पर मात्र तीन डॉक्टर ही पदस्थापित हैं - डॉ. नजरत मंत्र, डॉ. रामानुज कुमार और डॉ. पुष्पा कुमारी. नए प्रभारी के रूप में डॉ. रजनीकांत ने चौथा प्रभार संभाला है. बाकी सभी पद  खाली पड़े हैं. डॉक्टरों की कमी के कारण रात-बिरात या छुट्टी के दिन मरीजों को भगवान भरोसे रहना पड़ता है.

ग्रामीणों की मांग

स्वास्थ्य व्यवस्था की इस लचर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि CHC चौपारण में अविलंब स्थायी MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए और 24 घंटे डॉक्टर, नर्स और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

फिलहाल नए प्रभारी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि प्रशासन कब नींद से जागेगा और इस अस्पताल को पर्याप्त डॉक्टर देगा.

यह भी पढ़ें: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 मार्केट में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी की वारदात को दिया अंजाम

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था