डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने की होली पर्व के अवसर पर रांची/हटिया से विशेष ट्रेन सेवाएं प्रारंभ करने की मांग

By : Ark Sahuliyar
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने की होली पर्व के अवसर पर रांची/हटिया से विशेष ट्रेन सेवाएं प्रारंभ करने की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर होली पर्व के अवसर पर रांची एवं हटिया से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं प्रारंभ करने की मांग की है.

डॉ. वर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रांची झारखंड की राजधानी होने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है. शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, व्यापार तथा पर्यटन सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में लोग रांची से देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं. ऐसे में रांची एवं हटिया रेलवे स्टेशन राज्य के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र के रूप में कार्य करते हैं.

उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में स्वाभाविक रूप से अत्यधिक वृद्धि होती है. वर्तमान में उपलब्ध ट्रेन सेवाएं इस अतिरिक्त दबाव को संभालने में पर्याप्त सिद्ध नहीं हो पाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी भीड़, लंबी प्रतीक्षा सूची, असुविधा एवं अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डॉ. वर्मा ने सुझाव दिया है कि होली के अवसर पर रांची/हटिया से जम्मू, एर्नाकुलम, अहमदाबाद, इंदौर, प्रयागराज, सिकंदराबाद, नई दिल्ली, गोरखपुर, बीकानेर, लखनऊ एवं जयपुर जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं अथवा अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएं. उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के प्रारंभ होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी तथा त्योहार के दौरान यात्रा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से न केवल यात्रियों का दबाव संतुलित होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही यह कदम भारतीय रेलवे की जनहित एवं यात्री सुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता को भी प्रदर्शित करेगा. डॉ. वर्मा ने रेल मंत्रालय से इस मांग पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है, जिससे झारखंड सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें- खादगढ़ा बस स्टैंड में आगलगी मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य