देवघर की उड़ान सेवाएं बंद नहीं करने और अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने के लिए डॉ इ...

उड़ान सेवा

देवघर की उड़ान सेवाएं बंद नहीं करने और अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने के लिए डॉ इरफान अंसारी ने केन्द्र से किया आग्रह

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर किया अनुरोध

देवघर की उड़ान सेवाएं बंद नहीं करने और अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने के लिए डॉ इरफान अंसारी ने केन्द्र से किया आग्रह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने धार्मिक नगरी देवघर की उड़ान सेवाएं बंद नहीं करने और साथ ही वहां से अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का आग्रह केन्द्र से किया है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर इस सम्बंध में डॉ इरफान अंसारी ने अनुरोध किया है. 

उन्होंने अपने पत्र में लिखा मुझे अत्यंत दुःख और चिंता के साथ यह पत्र लिखना पड़ रहा है. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के सबसे बड़े आस्था केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए आते हैं. विशेषकर श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है.

ऐसे समय में देवघर की उड़ान सेवाओं में कटौती अथवा उन्हें बंद किए जाने की खबर अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि ऐसा निर्णय लिया जाता है, तो इससे श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. यात्रा महंगी होगी, समय अधिक लगेगा और श्रद्धालुओं की परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी.

हमारी अपेक्षा थी कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए देवघर के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी, लेकिन इसके विपरीत उड़ान सेवाएं बंद करने की चर्चा हो रही है. यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ न्याय नहीं होगा.

मैं आपसे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करें और देवघर की सभी उड़ान सेवाओं को यथावत रखते हुए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का निर्णय लें.

मेरी बाबा बैद्यनाथ धाम में गहरी आस्था है. श्रद्धालुओं की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि उड़ान सेवाएं बंद करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो श्रद्धालुओं के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए भी विवश होना पड़ेगा.

आशा है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पश्चिम सिंहभूम के सोनुवा में ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही शिक्षिका को रौंदा, गंभीर हालत में रेफर, घटना CCTV में कैद

संबंधित सामग्री

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

झारखंड

तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित धनबाद के 12 श्रमिकों को रेस्क्यू कर विशेष रेल बोगी के माध्यम से सुरक्षित धनबाद के लिए रवाना किया गया है.

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

झारखंड

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया.

राजगंज में

झारखंड

राजगंज में 'अंतरा' पुस्तक का भव्य लोकार्पण, कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राजगंज बालिका मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को 'अंतरा' पुस्तक के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. साहित्यिक वातावरण के बीच पुस्तक का विमोचन हुआ और देश के प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों की

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

झारखंड

हूल क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, सिदो–कान्हू का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला द्वारा हूल क्रांति दिवस के अवसर पर हात्मा स्थित सिदो–कान्हू पार्क में हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो–कान्हू, को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

झारखंड

भड़गांव खलवीटोली में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव खलवीटोली गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाई टेंशन बिजली टॉवर के समीप खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ.