नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान &quotजीवन को हां कहें-नशे को ना कहें&quot में बोलें जिला प्रधान जज शेषनाथ सिंह

'मानसिक शक्ति को पहचानें, तनाव या दबाव का हल नशा नहीं'

By : News11 Bharat
नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान &quotजीवन को हां कहें-नशे को ना कहें&quot में बोलें जिला प्रधान जज शेषनाथ सिंह

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  माननीय नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा चलाये जा रहे “जीवन को हां कहें- नशे को ना कहें” अभियान के तहत समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक सूचना एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्थानीय मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है. अभियान के उद्देश्य को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्टर, वीडियो और इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके. इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप्स और विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से जागरूकता संबंधी संदेश साझा किए जा रहे हैं.

प्रेस-मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शेष नाथ सिंह ने कहा कि नशा कुछ पलों का भ्रम देता है, लेकिन आपकी मेहनत और लक्ष्य आपको स्थायी सफलता दिलाएंगे. कहा कि मानसिक शक्ति को पहचानें, तनाव या दबाव का हल नशा नहीं है. अपनी समस्याओं को साझा करें और योग या खेल जैसी सकारात्मक गतिविधियों से खुद को जोड़ें. उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के साथ जुड़कर स्वस्थ जीवन की शुरुआत करें. श्री सिंह ने युवाओं को संदेष दिया कि एक दूसरेदूसरे के सच्चे दोस्त बनें, अगर आपका कोई दोस्त नशे की राह पर है, तो उसे रोकें और सही राह दिखाएं.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पांच एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को किया जमींदोज

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य