मुहर्रम को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, एनएच पर नहीं होंगे मुहर्रम ...

शांति बैठक

मुहर्रम को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, एनएच पर नहीं होंगे मुहर्रम और रामनवमी के खेल तमाशे - जिला प्रशासन

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने मुहर्रम का जुलूस 28 जून को निकलने का लिया निर्णय

मुहर्रम को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक एनएच पर नहीं होंगे मुहर्रम और रामनवमी के खेल तमाशे - जिला प्रशासन

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  आगामी मुर्हरम पर्व काे लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में मुहर्रम साैहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने मुहर्रम का जुलूस 28 जून को निकलने का निर्णय लिया. बैठक में बताया कि मुहर्रम का पर्व का जुलूस 28 जून को शहर के खैरनटाेली और इस्लामपुर से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए महावीर चौक तक पहुंचेगा. इसके बाद वापस भट्टीटोली पहुंचेगा.

इस दौरान अस्त्र शस्त्र का परिचालन होगा. पर्व को लेकर प्रतियाेगिताएं आयाेजित की जाएगी. जिसका 29 जून को पुरस्कार वितरण होगा. बैठक में डीसी सिमडेगा ने कहा कि जिले की परंपरा गंगा जमुनी तहजीब के साथ मिलकर हर त्योहार मनाने की परंपरा रही है. इस बार भी इस परंपरा को बरकरार रखना है. उन्होंने कहा कि किसी की भावना को आहत करने वाला ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे आपसी सद्भाव खराब हो.

उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान जो प्रशासनिक सहयोग है वह दिया जाएगा. डीसी सिमडेगा ने कहा कि इस बार से जिला प्रशासन के द्वारा एनएच पर मुहर्रम और रामनवमी के दौरान होने वाले खेल तमाशे पर रोक लगाया गया है. मुहर्रम और आगामी रामनवमी से खेल तमाशे अखाड़े आदि का संचालन एनएच से हटकर किसी मैदान में किया जाएगा. जिससे एनएच पर आवागमन सुचारू तरीके से संचालित हो सके.

एसपी सिमडेगा ने कहा कि मुहर्रम त्योहारों के दौरान पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर रहेगी. पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा. पुलिस सोशल मीडिया पर खास नजर रहेगी. सभी मिलकर सद्भाव के साथ पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि पर्वो को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं. सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कि टीम एक्टिव रहेगी.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

जून में झारखंड में 24% से 99% तक कम हुई बारिश, सबसे खराब हालत गढ़वा और साहिबगंज जिलों की, रांची की हालत थोड़ी ठीक

झारखंड

जून में झारखंड में 24% से 99% तक कम हुई बारिश, सबसे खराब हालत गढ़वा और साहिबगंज जिलों की, रांची की हालत थोड़ी ठीक

रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में आज आंधी-बारिश की सम्भावना

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.