सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

अवैध खनन, भंडारण, परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण, सघन निरीक्षण और कठोर कार्रवाई के निर्देश

सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित/जुड़े रहे.

बैठक के प्रारंभ में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. प्रतिवेदन के अनुसार इस अवधि में अभियान चलाकर कुल 24 वाहन (01 जेसीबी, 13 हाईवा, 02 – 407 वाहन तथा 08 ट्रैक्टर) जब्त किए गए. साथ ही लगभग 1,93,200 घनफीट अवैध बालू तथा 500 घनफीट क्वार्ट्जाइट खनिज जब्त किया गया. इस संबंध में 03 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 09 वाहनों से ₹3.25 लाख की दंड राशि वसूल की गई.

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जिलांतर्गत विभिन्न GR स्थलों पर जब्त किए गए लगभग 1.55 लाख घनफीट अवैध बालू खनिज का ई-ऑक्शन के माध्यम से नीलामी कराई गई, जिससे जिले को लगभग ₹38 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है.

उपायुक्त ने नीलाम किए गए बालू खनिज के वैध प्रेषण पर सतत निगरानी रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र (दलमा क्षेत्र) में अवैध पत्थर खनन की प्राप्त सूचनाओं के आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग तथा अंचलाधिकारी (चांडिल) द्वारा संयुक्त रूप से औचक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान अवैध पत्थर खनिज का परिवहन करते हुए 02 – 407 वाहन तथा 01 ट्रैक्टर जब्त किए गए तथा ₹1.25 लाख की दंड राशि वसूली गई.

इसके अतिरिक्त इस अवधि में खनन विभाग द्वारा 06 तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा 04 ईंट भट्टा इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की किसी भी गतिविधि पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए.

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चेक नाका स्थापना हेतु उपयुक्त स्थलों का चिन्हीकरण कर जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए.

साथ ही सभी चेक नाकों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए खनिज परिवहन से संबंधित वाहनों की सघन जाँच करें तथा वैध चालान, परमिट एवं दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करें. अवैध बालू खनन, पत्थर उत्खनन अथवा अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि खनिज परिवहन में प्रयुक्त सभी वाहनों में ढुलाई सामग्री को पूर्णतः ढका एवं सुरक्षित रखा जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक मार्गों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके.

बैठक में उपायुक्त ने अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करते हुए ऐसे भट्टों को बंद कराने के भी निर्देश दिए.

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के स्तर पर संयुक्त कार्रवाई दल गठित कर त्वरित एवं गोपनीय छापेमारी की जाए. जब्त वाहनों, मशीनरी एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामलों का शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुतिकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत देरी न हो.

यह भी पढ़ें: विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातू व केरेडारी स्कूलों को 10+2 में उत्क्रमित करने की विधानसभा में उठाई मांग

संबंधित सामग्री

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

झारखंड

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव

झारखंड

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव 'अमिफोरिया 2026' 11 मार्च से शुरू

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

झारखंड

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

राज्य का सत्ता पक्ष जनता को कर रहा है हतोत्साहित

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग 

झारखंड

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग 

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कामयाबी; रामसागर तालाब के पास ब्राउन शुगर के साथ दो किशोर गिरफ्तार

झारखंड

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कामयाबी; रामसागर तालाब के पास ब्राउन शुगर के साथ दो किशोर गिरफ्तार