सरकारी योजना

नीलांबर-पीतांबरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तीकरण शिविर, लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का वितरण

अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नीलांबर-पीतांबरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तीकरण शिविर, लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का वितरण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले केनिलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सशक्तिकरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया.

शिविर में एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता डींगरा, असिस्टेंट सीएडीसीएस नीतू सिंह, पीसीवी विजय कुमार, पीसीवी प्रियांशु कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जागो महतो, नौडीहा पंचायत के मुखिया मंदीप मेहता, चौरा पंचायत के मुखिया गुड्डू पासवान, आलोक तिवारी, अख्तर हुसैन, अंजू गुप्ता, बिनोद राम सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया. गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषणयुक्त खाद्य सामग्री प्रदान की गई, वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया.

शिविर के दौरान मनरेगा के तहत श्रमिकों को जॉब कार्ड, किसानों को मूंग बीज, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र, स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई. साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया.

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधरोपण किया. इस मौके पर प्रखंड एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी तथा बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की खास अपील, कहा- "हंगामेदार नहीं असरदार होना चाहिए सत्र"

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.