जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

By : News11 Bharat
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका)2026 सह उपायुक्त समीरा एस,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने बुधवार को गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने नगर निकाय वार मतगणना केंद्र का अवलोकन किया.इस क्रम में उन्होंने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को 27 फरवरी को बगैर पास के किसी को भी काउंटिंग सेंटर पर एंट्री नहीं देने की बात कही साथ ही सिर्फ उन्हीं वाहनों का एंट्री दिया जायेगा जिसके पास वैध पास हो.उन्होंने मतगणना कर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था पर विशेष बल दिया एवं मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के खाने-पीने का आकलन 26 फरवरी की शाम तक कर लेने की बात कही.उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिये.

उन्होंने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को मतगणना हॉल में समुचित लाइटिंग व पर्याप्त बैरेकेडिंग कराने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी टेबल पर सभी आवश्यक सामग्री मौजूद रहे,यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए.इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया.इसी तरह एसपी रीष्मा रमेशन ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा,यातायात,भीड़ प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था समेत अन्य विषयों पर जरूरी निर्देश दिये.इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे सदर एसडीएम सुलोचना मीणा,नगरपालिका उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह,डीएसपी  समेत अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ​बसिया: 6 महीने से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर सहियाओं का फूटा गुस्सा, अस्पताल के गेट पर दिया धरना

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित