मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कुकडु प्रखंड में 14 लाभुकों के बीच बकरी पालन इकाइयों का वितरण

पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के अंतर्गत कुकडु प्रखंड में चयनित 14 लाभुकों के बीच बकरी पालन इकाइयों का वितरण किया गया.  

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कुकडु प्रखंड में 14 लाभुकों के बीच बकरी पालन इकाइयों का वितरण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के अंतर्गत कुकडु प्रखंड में चयनित 14 लाभुकों के बीच बकरी पालन इकाइयों का वितरण किया गया.  डॉक्टर हरेलाल महतो ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालन आधारित आजीविका को सुदृढ़ बनाना है.

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को बकरी पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से पशुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया. विभागीय अधिकारियों द्वारा पशुओं के समुचित रख-रखाव, टीकाकरण, पोषण प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण संबंधी आवश्यक जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं.

उन्होंने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय सृजन का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लाभुकों को अतिरिक्त आय अर्जित करने के साथ-साथ स्वरोजगार के स्थायी अवसर प्राप्त होंगे. उन्होंने लाभुकों से प्रदत्त बकरी पालन इकाइयों का समुचित उपयोग करते हुए इसे आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में  प्रमुख प्रतिमा बाला, कुकडु बीडीओ राजश्री ललिता बाखला,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कित्ती बास महतो,उप प्रमुख एकराम अंसारी  प्रमुख विभागीय पदाधिकारी, पशु चिकित्सक हरेलाल महतो, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं लाभुक उपस्थित रहे.