संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के हरिजन वस्ति में स्कूली बच्चों के बीच निशुल्क पठन पाठन सामग्री का वितरण चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि सामाजिक पुलिसिंग के तहत स्कूली बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण चांडिल हरिजन वस्ति में किया गया. साथ ही साथ बच्चों एवम अभिभावकों को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गयी एवम सड़क सुरक्षा के नियमो को पालन करने का अपील किया गया. मौके पर मुखिया मनोहर सिंह सरदार, कृष्णा कालिंदी, रबी कालिंदी, गुरुचरण कालिंदी, रौनक सिंह सरदार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.