महिला वकीलों के साथ थाने में विवाद, रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से है दूर

महिला वकीलों के साथ थाने में विवाद, रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से है दूर

महिला वकीलों के साथ थाने में विवाद रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से है दूर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में महिला वकीलों के साथ ST/SC थाना में हुई धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के मामले ने प्रशासन और न्यायिक क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है. इस घटना को लेकर रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्यों से दूर है और सोमवार को कोर्ट परिसर में रोष दिखाया गया.

महिला अधिवक्ता सविता कुजूर, सोनी लकड़ा, अमित बिरुआ और नीलिमा रानी के साथ यह घटना हुई. अधिवक्ताओं का आरोप है कि वे एक मुवक्किल की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया. महिला अधिवक्ताओं का कहना है कि थाने के प्रभारी के पास अपनी कानूनी मांग को लेकर पहुँचने पर उन्हें ऊंची आवाज में धमकाया गया और अभद्र व्यवहार किया गया. इस व्यवहार से अधिवक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है.

रांची बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक आज 1:30 बजे आयोजित होगी. बैठक में इस मामले पर विचार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा. अधिवक्ताओं का कहना है कि महिला वकीलों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. इस विवाद के कारण रांची सिविल कोर्ट में कई अधिवक्ता फिलहाल न्यायिक कार्यों से दूर है. 

यह भी पढ़े: पत्नी ने दिए ताने तो रेलवे ट्रैक पर लेटा पति, वीडियो कॉल कर दी आत्महत्या की धमकी
 
संबंधित सामग्री

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

झारखंड

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल