आय से अधिक संपत्ति: विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम जमानत के लिए करना होगा इंतजार 

By : Ark Sahuliyar
आय से अधिक संपत्ति: विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम जमानत के लिए करना होगा इंतजार 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
आय से अधिक संपत्ति मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को  अग्रिम जमानत के लिए इंतजार करना  होगा. एसीबी की विशेष कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तिथि निर्धारित की है. स्निग्धा सिंह ने 1 दिसम्बर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगाई है.

स्निग्धा सिंह फिलहाल फरार चल रही है. जांच एजेंसी ACB उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. आय से अधिक संपत्ति मामले में स्निग्धा सिंह के खिलाफ एसीबी को सबूत मिले है. पत्नी स्निग्धा सिंह ने आईएएस विनय चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी से 75 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा था. इस मामले में ACB को कई वित्तीय लेनदेन के सबूत मिले हैं. 

मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस  विनय कुमार चौबे समेत उनके सात परिजनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का  केस दर्ज किया  है. एसीबी ने चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वपना संचिता, ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी,  विनय कुमार चौबे के सबसे खास सहयोगी विनय कुमार सिंह, और  विनय की पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाया है.

ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर डीसीएलआर पर लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.