हुसैनाबाद में लगाया गया डिज़्नीलैंड मेला, नीले पानी में तैरती जलपरी बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र

By : Vaibhaw Vikram
हुसैनाबाद में लगाया गया डिज़्नीलैंड मेला, नीले पानी में तैरती जलपरी बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
हुसैनाबाद शहर के खादी भंडार क़े सामने पूर्व की ओर लगे डिज़्नीलैंड मेले में इन दिनों खास आकर्षण ‘जलपरी’ शो बना हुआ है. पारदर्शी टैंक में नीले पानी के बीच तैरती जलपरी का यह अनोखा नजारा शहर में पहली बार देखने को मिल रहा है, नीले पानी से भरे पारदर्शी टैंक में जलपरी तैरते हुए दर्शकों का अभिवादन करती है. वह पानी के अंदर कलाबाज़ियां दिखाती, हाथ हिलाकर लोगों से जुड़ती और अलग-अलग पोज़ देती नजर आती है. 

उसकी हर हरकत बच्चों और बड़ों के लिए बेहद रोमांचक और आकर्षक अनुभव बन जाती है. अभी मेले में भीड़ कम होने के कारण लोग आराम से अपने परिवार के साथ शो का आनंद ले सकते हैं. बिना ज्यादा इंतजार के जलपरी को करीब से देखने और फोटो-वीडियो बनाने का अच्छा अवसर मिल रहा है. मेले में इसके अलावा टावर झूला, ड्रेगन ट्रेन, ब्रेक डांस जैसे रोमांचक झूले और बच्चों के लिए मिक्की माउस समेत कई आकर्षण मौजूद हैं. 

साथ ही महिलाओं के लिए ज्वेलरी, चूड़ियां और सजावटी सामान के स्टॉल भी लगाए गए हैं.आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे इस अनोखे ‘जलपरी’ शो का फायदा उठाएं और भीड़ बढ़ने से पहले अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर मेले का भरपूर आनंद लें.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में हो रहा स्वर्णिम विकास! विधायक रोशन लाल चौधरी दे रहे सम्पूर्ण ध्यान

संबंधित सामग्री

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण