न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: जीवन में सफलता पाने के लिए व्यक्ति को अनुशासित रहना अति आवश्यक है. विद्यार्थी को भी अनुशासन को अपने जीवन का अभिन्न अंग व दिनचर्या बनाना चाहिए. उक्त बातें आरटीसी इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुशांत रथ ने कहा. वे मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत उंधन में स्थित आरटीसी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मेट्रिक-इंटर छात्रों के विदाई समारोह के दौरान संबोधन कर रहे थे . इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य सुशांत रथ ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर स्कूल व कॉलेज के छात्रों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व गाना प्रस्तुत किया.मौके पर अनिता महतो, दुबेश्वर महतो, शंभु कुमार, आयुष चौधरी,राहिल नायक,सचिन कुमार, आनंद कुमार,प्रीति केरकेट्टा, शिल्पी कुमारी, अवनति नायक,कविता बेसरा, लवली महतो, अंजु केरकेट्टा समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
मैट्रिक के 117व इंटर के 376 छात्रों को दी गई विदाई:-
विदाई समारोह के दौरान इस वर्ष आयोजित होने वाले मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को विदाई दिया गया. जिसमें मेट्रिक के कुल 117 व इंटर के तीनों संकाय के कुल 376 छात्रों को विदाई दिया गया. स्कूल के 9वीं व ग्यारहवीं के छात्रों ने मेट्रिक व इंटर के छात्रों को पुष्प गुच्छ व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर मेट्रिक व इंटर के छात्रों ने भी सम्बोधन करते हुए स्कूल में बिताए बेहतरीन क्षणों को याद किया.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज: महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा:- डायन के संदेह में हुई थी महिला की गला रेतकर हत्या