न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद DC आदित्य रंजन ने सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सदर अंचल, पुटकी अंचल एवं धनबाद अंचल में राज्य सरकार द्वारा चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की. इसके साथ ही धनबाद सदर के नवाडीह, दामोदरपुर, धोखरा, सियालगुदरी, गोपीनाथडीह, पांडरकनाली एवं पेटिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच के लिए औचक निरिक्षण किया गया. टीम ने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जन वितरण प्रणाली, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व अन्य योजनाओं का औचक निरीक्षण कर DC आदित्य रंजन को अपनी रिपोर्ट सौंपी गयी.
धनबाद अंचल के लिपिक एवं सभी कर्मियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश
रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने धोखरा, अरलगड़िया एवं दुबराजडीह के कनीय अभियंता सियालगुदड़ी के पंचायत सचिव और दुबराजडीह के सहायक अभियंता के काम में असंतोष जताया और साथ ही स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. वहीँ, धनबाद अंचल की समीक्षा के दौरान कार्य में असंतोष पाए जाने पर धनबाद अंचल के लिपिक एवं सभी कर्मियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश दिया गया. DC ने धनबाद अंचल में सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर भी समीक्षा की. उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
धनबाद अंचल अधिकारी को शो-कोज
समीक्षा के क्रम में DC ने धनबाद अंचल अधिकारी को शो-कोज किया. DC ने कड़ी फटकार लगाते हुए सीओ को शो-कॉज करने के निर्देश दिया. साथ में अंचल अधिकारी को एसएनएमएमसीएच के आसपास से अतिक्रमण हटाने तथा जेसी मल्लिक स्थित मल्लिक तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान DC ने सभी अंचल अधिकारियों को लैंड बैंक बनाने का निर्देश दिया. पेयजलापूर्ति, भूमि हस्तांतरण, जल जीवन मिशन, मनरेगा, आवास निर्माण सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा भी बैठक के दौरान की गयी.
यह भी पढ़ें- परिसीमन पर राजनीति से सामाजिक सौहार्द को खतरा, झारखंडवासियों से एकजुट रहने की अपील