धनबाद रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 16 से ज्यादा...

धनबाद रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 16 से ज्यादा लोगों को किया गया गिरफ्तार

धनबाद रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई 16 से ज्यादा लोगों को किया गया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए मुआवजा घोटाले में एसीबी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की हैं. एसीबी की टीम ने गुरुवार देर रात से आज शुक्रवार सुबह तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया हैं.

गिरफ्तार लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और कई बिचौलियों के नाम सामने आए हैं. आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर रैयतों के मुआवजा भुगतान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की. राज्य सरकार ने धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए रैयतों की जमीन अधिग्रहित की थी लेकिन मुआवजा वितरण के दौरान फर्जी दस्तावेज, गलत आकलन और मिलीभगत के जरिए भारी घोटाला किया गया. अनुमान है कि इस मामले में करीब 300 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ हैं.

यह मामला वर्ष 2014 में उजागर हुआ था. इसके बाद राज्य सरकार ने पहले निगरानी ब्यूरो और फिर एसीबी को जांच सौंपी थी. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, लाल मोहन नायक सहित कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था. बताया जा रहा है कि इस घोटाले में न्याय मिलने की उम्मीद में अब तक छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का प्रहार! शिमला-जम्मू से भी नीचे लुढ़का पारा, मैकलुस्कीगंज में जमी बर्फ
 
संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच