अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: निजी स्कूलों में चलने वाले वाहनों की जांच शुक्रवार को भी हुई. कागजात अपडेट नहीं रहनेवाले 16 वाहनों से 1.50 लाख का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा श्री शुभम कुमार के नेतृत्व में भूली स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की गई. 30 छोटे बड़े वाहनों की जांच की गयी. जिसमें सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के मानकों के तहत जांच करते हुए 16 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत 1.50 लाख रुपए का चालान काटा गया.
यह भी पढ़ें: गढ़वा डीसी ने लगभग 3 करोड़ रुपये के 9 हजार क्विंटल सरकारी अनाज घोटाला मामले में की बड़ी कार्रवाई