रांची में डीजीपी की हाई लेवल समीक्षा बैठक, रामनवमी पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

By : Ark Sahuliyar
रांची में डीजीपी की हाई लेवल समीक्षा बैठक, रामनवमी पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आगामी रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह अहम बैठक एसएसपी आवास में हुई, जिसमें डीजीपी तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में एडीजी मनोज कौशिक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान सभी डीएसपी और थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और खुफिया तंत्र को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है.

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही जुलूस के रूट और सुरक्षा प्लान की विस्तार से समीक्षा की गई. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है, खासकर जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. बैठक में यह भी अपील की गई कि सभी लोग रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. प्रशासन ने शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया है.

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची आगमन/प्रस्थान को लेकर 'No Flying Zone' घोषित

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.