डीजीपी अनुराग गुप्ता CID-ACB के प्रभार से हटाए गए , झारखंड में 30 IPS का ट्रांसफ...

झारखंड में 30 IPS का ट्रांसफर

डीजीपी अनुराग गुप्ता CID-ACB के प्रभार से हटाए गए , झारखंड में 30 IPS का ट्रांसफर, राकेश रंजन होंगे रांची के नए SSP

डीजीपी अनुराग गुप्ता cid-acb के प्रभार से हटाए गए  झारखंड में 30 ips का ट्रांसफर राकेश रंजन होंगे रांची के नए ssp

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस के डीजीपी पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया हैं, वहीं चाईबासा एसपी के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार, वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया हैं, जबकि जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया हैं. गुरुवार देर रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी की गई हैं.

जानिए कौन कहां गए 
- डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया. 
- सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया. 
- वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
- नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया. 
- सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे.
- दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.
- शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया. 
- रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे.
- एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया. 
- प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.
- चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.
- पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया. 
- चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया. 
- आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.
- सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.
- बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया.
- दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया. 
- अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया. 
- मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया. 
- अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया. 
- श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया. 
- अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया.
- सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया. 
- रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.
- रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया. 
- कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया. 
- मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.
- पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. 
- राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया.

height=791

height=806

height=792

height=774

height=726

यह भी पढ़े: Jharkhnad Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक आज, होंगे कई अहम फैसले

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल