प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र में अवैध रूप से बालू की ढुलाई का मामला सामने आया है. गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है.बताया गया कि अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसडीपीओ के साथ संयुक्त कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान होंडा शोरूम के समीप बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसके बाद उसे बरवाडीह थाना लाया गया.
पुलिस एवं प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. मामले में जब्त ट्रैक्टर के कागजात और बालू के स्रोत की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: कोल माइंस स्टाफ एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चुरी परियोजना में नई इकाई का किया गठन