बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिये उपायुक्त की पहल, अब व्हाट्सएप ग्रुप से होगी मॉनिटरिंग

By : Vaibhaw Vikram
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिये उपायुक्त की पहल, अब व्हाट्सएप ग्रुप से होगी मॉनिटरिंग

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने महत्वपूर्ण पहल की है. उपायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि विद्युत शिकायतों के निष्पादन हेतु एक डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाये. इस ग्रुप में सभी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अंचल अधिकारी (सीओ) के साथ-साथ विद्युत विभाग के कनीय एवं सहायक अभियंताओं को भी जोड़ा जायेगा.

उपायुक्त शेखावत ने कहा कि सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र में बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने, बिजली तार पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर जलने एवं बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं की सूचना तत्काल इस ग्रुप में साझा करेंगे. इसके बाद संबंधित कनीय एवं सहायक अभियंता द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा तथा निष्पादन के पश्चात कार्य से संबंधित फोटो भी ग्रुप में साझा किया जायेगा. 

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि बढ़ती गर्मी, बारिश एवं तेज हवा के कारण बिजली से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, लेकिन बिजली एक अत्यावश्यक सेवा है. ऐसे में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये शिकायतों का त्वरित समाधान बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, छह वाहन आपस में टकराए, 11 घायल
 
संबंधित सामग्री

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई