उपायुक्त नीतीश कुमार ने फीता काट कर किया शिक्षा सेतु डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ

By : News11 Bharat
उपायुक्त नीतीश कुमार ने फीता काट कर किया शिक्षा सेतु डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  जिला शिक्षा कार्यालय (DEO) परिसर में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ नितिश कुमार सिंह द्वारा “शिक्षा सेतु डिजिटल एजुकेशन स्टूडियो” का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया. यह पहल जिले में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समान शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिले में विशेषज्ञ शिक्षकों (Specialist Teachers) की कमी को ध्यान में रखते हुए स्टूडियो क्लासरूम व्यवस्था को विकसित किया गया है. इस प्रणाली के अंतर्गत शिक्षक केंद्रीय स्टूडियो से ऑनलाइन माध्यम द्वारा अध्यापन कार्य करेंगे तथा सभी संबद्ध विद्यालय द्वि-मार्गी संचार (Two-Way Communication) पद्धति के माध्यम से इस स्टूडियो से संयोजित रहेंगे.
इस तकनीक से विद्यार्थी अपने विद्यालय से ही सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे तथा अपने विषय से संबंधित संदेहों का तत्काल समाधान प्राप्त कर सकेंगे.

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था दूरस्थ एवं संसाधन-संलक्षित विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक होगी. “शिक्षा सेतु डिजिटल एजुकेशन स्टूडियो” का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शैक्षणिक सामग्री प्रदान करना, विषयगत स्पष्टता बढ़ाना तथा योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन से शिक्षण-प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है.

मौके पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में जन-सुविधाओं के विस्तार तथा पार्किंग व्यवस्था का किया अवलोकन

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट