राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त नि

By : News11 Bharat
राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त नि

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा उपलब्धता पंजी, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, भवन परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया. इस क्रम में आमजनों को सुगम, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

उपायुक्त द्वारा नियमित रोस्टर के अनुरूप चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही एमओआईसी एवं सभी चिकित्सा पदाधिकारियों/चिकित्सकों को प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सरकारी आवास/क्वार्टर में निवास करने तथा बिना पूर्व अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जाने का सख्त निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि किसी भी कारणवश बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को पुनः क्रियाशील करते हुए आवश्यक मरम्मती कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा जर्जर भवन वाले स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुधार कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाए. साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो.

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए जाने की स्थिति में संबंधित एमओआईसी, चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि आमजनों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उपलब्ध संसाधनों एवं मानव संसाधन का समुचित उपयोग करते हुए लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है.

साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को आमजनों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि मरीजों एवं परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार अथवा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर श्री मलय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: लगभग तीस वर्षीय जंगली नर हाथी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सैम्पल

 

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित