देवघर: जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनीं जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

देवघर: जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनीं जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का भी किया गया समाधान

देवघर जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनीं जनसमस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर,  जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके. इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा. साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सपरिवार पहुंचे गढ़वा, श्रीबंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना

संबंधित सामग्री

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने JAC के सचिव

झारखंड

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने JAC के सचिव

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जिलों में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) का तबादला कर दि

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

झारखंड

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

सुब्रत कुमार दास ने 17 जून 2026 को एनएमएल मुख्यालय, रांची में एनटीपीसी की कोल माइनिंग सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला.

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

झारखंड

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में हुई बमबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण कराया गया था.

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी सड़कों, बड़े पुलों और बाईपास के रखरखाव, मरम्मत एवं बेहतर संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर क