गायत्री मंदिर रोड के जलजमाव के स्थायी समाधान की मांग बेअसर, झारखंड विधानसभा में भी उठ चुका है मुद्दा

स्थायी समाधान का इन्तजार

गायत्री मंदिर रोड के जलजमाव के स्थायी समाधान की मांग बेअसर, झारखंड विधानसभा में भी उठ चुका है मुद्दा

बरसात में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी, JMM युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की

गायत्री मंदिर रोड के जलजमाव के स्थायी समाधान की मांग बेअसर झारखंड विधानसभा में भी उठ चुका है मुद्दा

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: चंदवा के गायत्री मंदिर रोड पर बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या एक बार फिर चर्चा में है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के मौसम में सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है. राहगीरों, दुकानदारों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

जानकारी के अनुसार, विधायक प्रकाश राम ने अगस्त 2025 में इस जलजमाव की समस्या को विधानसभा में उठाया था. विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ेगी. हालांकि, करीब एक साल बाद भी समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने संबंधित जनप्रतिनिधि और विभाग से कार्रवाई की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

अंकित तिवारी का कहना है कि विधानसभा में समस्या उठाया जाना महत्वपूर्ण है, लेकिन अब जनता यह जानना चाहती है कि उस मामले में विभागीय स्तर पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है और स्थायी समाधान की दिशा में काम किस चरण में है.

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान लंबे समय तक सड़क पर पानी जमा रहने से आम लोगों के आवागमन के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों को भी परेशानी होती है. दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जलजमाव के बीच आवागमन करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

अंकित तिवारी ने गायत्री मंदिर रोड पर जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि योजना, तकनीकी स्वीकृति, विभागीय प्रक्रिया या किसी अन्य कारण से कार्य लंबित है, तो इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष के विरोध का मामला नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की सुविधा और सड़क की स्थिति से जुड़ा जनहित का मुद्दा है. ऐसे में समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को मिलकर पहल करनी चाहिए.

अब स्थानीय लोगों के बीच मुख्य सवाल यह है कि विधानसभा में उठाए गए इस मुद्दे पर अब तक कितनी कार्रवाई हुई है और गायत्री मंदिर रोड को जलजमाव से स्थायी राहत कब मिलेगी.

यह भी पढ़ें: एलआईसी बहरागोड़ा शाखा में मनाया गया 70वां स्थापना दिवस, विधायक समीर महंती रहे उपस्थित

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.