दीपक नायक

UPSC की परीक्षा में सिमडेगा के दीपक नायक ने मारी बाजी, CISF में असिस्टेंट कमांडेंट बने

सिमडेगा के लाल दीपक कर नायक का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट (CISF) परीक्षा में हुआ है.

By : Dipali Kumari
UPSC की परीक्षा में सिमडेगा के दीपक नायक ने मारी बाजी, CISF में असिस्टेंट कमांडेंट बने

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
जिले के सामटोली निवासी दीपक कुमार नायक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिमडेगा की धरती सिर्फ खेल में हीं नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना दबदबा रखती है. सिमडेगा के लाल दीपक कर नायक का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट (CISF) परीक्षा में हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है. दीपक के एक पिता दुखु नायक एक शिक्षक हैं, वहीं उनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं.

 दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल, सिमडेगा से प्राप्त की. वर्ष 2015 में उन्होंने सेंट मेरीज इंटर कॉलेज, सिमडेगा से इंटर (विज्ञान) की परीक्षा जिले में टॉप कर उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने संत ज़ेवियर कॉलेज, रांची से गणित में स्नातक प्रथम श्रेणी से पूरा किया. उच्च शिक्षा के बाद दीपक ने दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी की. उनकी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उन्होंने UPSC की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर CISF में असिस्टेंट कमांडेंट पद हासिल किया. दीपक की इस सफलता पर उनके परिजनों, शिक्षकों,मित्रों और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़ें: आज छात्रों के दूसरे गुट से वार्ता करेगी सरकार, सुबह 10 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बैठक

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा