मोहब्बत और एकता की मिसाल बने दीपक, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 2 लाख रूपए देने का किया ऐलान

मोहब्बत और एकता की मिसाल बने दीपक, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 2 लाख रूपए देने का किया ऐलान

झारखंड में होगा सम्मान

मोहब्बत और एकता की मिसाल बने दीपक स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 2 लाख रूपए देने का किया ऐलान 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश में जब नफरत का जहर फैलाने की लगातार कोशिशें हो रही है, ऐसे समय में उत्तराखंड के दीपक ने इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत की जो मिसाल पेश की है, उसने पूरे हिंदुस्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दीपक, जिन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ रखा, उनके इस जज़्बे, साहस और दिलेरी को झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुले दिल से सलाम किया है.

डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं.. हमारी लड़ाई किसी हिंदुस्तानी से नहीं है. हमारी लड़ाई उस ब्रिटिश सोच से है, जिसने हमारे पूर्वजों को बेरहमी से कुचला, मारा और गुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ दिया.” उन्होंने कहा कि दीपक ने आज़ादी के उसी असली मायने और उस संघर्ष की भावना को आज फिर ज़िंदा कर दिया है.
डॉ. अंसारी ने ऐलान किया कि वे अपने चार महीनों के वेतन में से ₹2,00,000 दीपक को देंगे. उन्होंने कहा, “राशि भले ही छोटी हो, लेकिन यह दीपक के हौसले को सलाम है और उनके मनोबल को मज़बूती देगी. यह एक साफ़ संदेश है कि हिंदुस्तान की आत्मा नफ़रत नहीं, बल्कि मोहब्बत है."

घटना का ज़िक्र करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि जिस तरह बजरंग दल के कुछ लोगों ने एक गरीब कपड़ा बेचने वाले पर हमला किया, उस वक्त दीपक ने आगे बढ़कर एक मुस्लिम बुज़ुर्ग की जान बचाई. उन्होंने बताया कि उसी समय दीपक ने निर्भीक होकर कहा “मैं दीपक हूँ, मैं दीपक मोहम्मद हूँ और अकेले दम पर नफ़रत फैलाने वालों को वहाँ से खदेड़ दिया.  डॉ. अंसारी ने कहा कि दीपक ने जो किया, वह कोई मामूली घटना नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक गहरी और ऐतिहासिक लकीर है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने कहा, “जब दीपक खुलेआम कहता है ‘मैं दीपक मोहम्मद हूँ’, तो यही इस देश की असली खूबसूरती सामने आती है. नफरत फैलाकर राजनीति की रोटी सेंकने वालों के मुंह पर यह करारा तमाचा है.”

डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक होते हुए कहा, “आज दीपक ने यह साबित कर दिया कि आख़िरकार नफ़रत पर हमेशा मोहब्बत ही जीतती है.” उन्होंने आगे कहा, “आज के दौर में दीपक ने जो साहस और इंसानियत दिखाई है, वह बहादुरी से कम नहीं, मैं उन्हें दिल से सैल्यूट करता हूं.” इतना ही नहीं, डॉ. अंसारी ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही दीपक को झारखंड बुलाया जाएगा और स्वयं अपने हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस सोच का होगा जो देश को जोड़ती है, तोड़ती नहीं. डॉ. अंसारी ने कहा, “सच्चे हिंदुस्तानी के खून में नफ़रत नहीं होती. सच्चा हिंदुस्तानी मोहब्बत करता है, अपनों से मोहब्बत करता है और मोहब्बत का पैग़ाम फैलाता है. आज दीपक पूरे देश के लिए एक संदेश हैं हिंदी हैं हम, हिंदुस्तान हमारा और मोहब्बत हमारी पहचान. मैं दीपक को सैल्यूट करता हूं."

यह भी पढ़े: Breaking News: रांची के रिम्स अस्पताल से बाल कैदी फरार, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
 

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण