अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला अंतर्गत VB-G-RAM Gमें NMMS (National Mobile Monitoring System) के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में Duplicate Attendance and Fraud Detection के तहत बड़ी अनियमितता पकड़ी गई है. जिले में कुल 6709 फोटो सत्यापन हेतु मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6595 को रिजेक्ट कर दिया गया है, 75 को Accept किया गया है एवं 39 मामले Accept/Reject के लिए लंबित हैं. सबसे अधिक मामले प्रखण्ड मनिका में 3443 तथा महुआडांड़ में 2051 पाए गए हैं.
इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर निम्नलिखित कार्रवाई की गई है:-
- प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनिका को प्रखण्ड मनिका से हटाते हुए जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.
- सभी संबंधित मेट को कार्य से हटाते हुए उनका Login ID रद्द कर दिया गया है.
- प्रखण्ड मनिका में 05 मेट पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है एवं प्रखण्ड महुआडांड़ में मेट पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
- 02 कम्प्यूटर ऑपरेटर को कार्य से हटाया गया है.
- सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पूछा गया है एवं उन पर अर्थदण्ड लगाया गया है.
- आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है.उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. VB-G-RAM G जैसे महत्वकांक्षी योजना में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: श्रीराम पब्लिक स्कूल व प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिक उत्सव सह प्राइज नाइट धूमधाम से हुआ संपन्न