DC ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

समीक्षा

DC ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

dc ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभाग की प्रमुख योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, सरना/मसना/जाहेर एवं हड़गड़ी स्थल घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, छात्रावासों के रख-रखाव, धार्मिक स्थल निर्माण सहित विभाग की अन्य योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी.

उपायुक्त शेखावत ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. बैठक में लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने, विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने पर भी विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
 

संबंधित सामग्री

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

झारखंड

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो ग

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

झारखंड

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई.

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

70 वर्षीय मालती देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने दो बड़े बेटों, बहुओं, पोतियों तथा एक अन्य रिश्तेदार पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

झारखंड

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया.

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

झारखंड

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.