DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड स...

अंचल कार्यालय का निरीक्षण

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसेवा एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

dc ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित जनहित से जुड़े कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव, राजस्व मामलों के निष्पादन, लोक शिकायतों के निपटारे एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया.

अनुमंडल कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर संचिकाओं के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा कार्यालय में आने वाले नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आमजनों से संबंधित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो.

भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, ऑनलाइन म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार, अतिक्रमण से जुड़े मामलों सहित अन्य लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कहा कि राजस्व प्रशासन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों का अवलोकन किया. उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए. आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा सभी सेवाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यकुशलता का आकलन जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से होता है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

संबंधित सामग्री

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व रखरखाव हेतु पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का करें गठन

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

झारखंड

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.

मनोहरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला, दो घायल 

झारखंड

मनोहरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला, दो घायल 

मनोहरपुर के पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में रविवार को शराब को लेकर जमकर हंगामा हुआ.