ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए गढ़वा DC ने जारी किया आदेश, शिकायतों से निपटने के ल...

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए गढ़वा DC ने जारी किया आदेश, शिकायतों से निपटने के लिए पदाधिकारी किए गए अधिकृत

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए गढ़वा dc ने जारी किया आदेश शिकायतों से निपटने के लिए पदाधिकारी किए गए अधिकृत

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर एक आदेश जारी किया गया है. विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय झारखंड रांची द्वारा वाद संख्या W.P.(PIL)No.-1932/2021 Khushilal Mahto & Other Versus State of Jharkhand and Ors. में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु आदेश पारित किया गया है. पारित आदेश के अनुपालन हेतु उपायुक्त यादव द्वारा जिले अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं जो आमजनों से प्राप्त शिकायतों पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड, रांची में दायर वाद W.P.(PIL)No.-1932/2021 Khushilal Mahto & Other Versus State of Jharkhand and Ors. में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु पारित आदेश में मुख्यतः रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बिना अनुमति के किसी भी लाउडस्पीकर/डीजे/साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को बिस्तरो की संख्या/क्षमता की परवाह किए बिना मौन क्षेत्र (Silence zone) मानने, सार्वजनिक स्थानो पर शोर परिवेशी शोर स्तर से 10dB (A) से अधिक नहीं होने तथा उल्लंघन की किसी भी शिकायत पर ध्वनि प्रवर्धन उपकरण, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली आदि को तुरंत जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करने तथा शोरगुल सबधी शिकायतों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबरो संहित जिलावार अधिसूचना जारी करने, साथ ही मोबाइल पी.सी.आर. वैन के नंबरो का प्रकाशन करने संबंधी न्यायादेश पारित किया गया है. 

उक्त न्यायादेश के अनुपालन हेतु उपायुक्त द्वारा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं, जिसे आवश्यकता अनुसार संपर्क करते हुए शिकायत दर्ज कराया जा सकता है. आमजनों के सुविधा के लिए जिला स्तर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम को प्राधिकृत किया गया है जिनका संपर्क संख्या 9470580770 है. अनुमंडल स्तर पर शिकायतों के निवारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, मोबाइल नंबर 7903796154, अनुमंडल पदाधिकारी रंका मोबाइल नंबर 9534102095 तथा अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर, मोबाइल नंबर 7763988693 उपलब्ध कराया गया है. इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड एवं अंचल स्तर पर भी उनके मोबाइल नंबर सहित पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं, जिसमें सफी आलम अंचल अधिकारी गढ़वा एवं डंडा, 9560163463, यशवंत नायक अंचल अधिकारी मेराल, 9931345485, जयशंकर पाठक, अंचल अधिकारी, डंडई, 7667790569, कनक, अंचल अधिकारी, मझिआंव, 8825132012, राकेश सहाय, अंचल अधिकारी, कांडी, 8340607105, राजेश कुमार, अंचल अधिकारी, बरडीहा, 8709317115, शम्भु राम, अंचल अधिकारी, भवनाथपुर, 8986746021, विकास कुमार, अंचल अधिकारी, नगर उंटारी, 8789822965, प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी, केतार, 8210278469, विमल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, धुरकी, 9113133616, सतीश भगत, अंचल अधिकारी सगमा, 8827392626, खगेश कुमार, अंचल अधिकारी विशुनपुरा, 8210876160, विकास पाण्डेय, अंचल अधिकारी, रमना, 9931862469, गौतम लकड़ा, अंचल अधिकारी, खरौंधी, 9162155686, शिवपूजन तिवारी, अंचल अधिकारी, रंका, 8287464968, अनील रविदास, अंचल अधिकारी, रमकंडा, 6299319856, उमेश्वर यादव, अंचल अधिकारी, चिनियां, 8789881829, राकेश भूषण, अंचल अधिकारी, भंडरिया, 9934102219 तथा अमित कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बड़गड़, 8340546057 को प्राधिकृत किया गया है. साथ ही अनुमंडल स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी प्राधिकृत किया गया है जिसमें नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा 9113195512, रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका, 9871154376 एवं सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बंशीधर नगर, 9631584608 हैं. जबकि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए PCR प्रभारी संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक, मोबाईल नं०- 9955477275 को प्राधिकृत किया गया है. उपायुक्त यादव द्वारा उपरोक्त सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी ध्वनि प्रदूषण से संबंधित आमजनों से शिकायत प्राप्त होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में नियमानुसार समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर जादूगोड़ा थाना में हुई शांति समिति की बैठक, दिए गए कई निर्देश

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग