परियोजना का निरीक्षण

चतरा: उपायुक्त रवि आनंद ने किया NTPC नॉर्थ करणपुरा परियोजना का निरीक्षण, विद्युत उत्पादन और पर्यावरण मानकों का लिया जायज

उपायुक्त ने संयंत्र के सुचारु संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से कई तकनीकी पहलुओं पर रिपोर्ट ली.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा: उपायुक्त रवि आनंद ने किया NTPC नॉर्थ करणपुरा परियोजना का निरीक्षण, विद्युत उत्पादन और पर्यावरण मानकों का लिया जायज

कुमार चंदन/न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित एनटीपीसी (NTPC) नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना का आज उपायुक्त रवि आनंद ने सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परियोजना में विद्युत उत्पादन की स्थिति, कोयले की आपूर्ति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और संचालन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उपायुक्त रवि आनंद ने प्लांट के संचालन, कोयला भंडारण और विद्युत उत्पादन की जमीनी हकीकत को करीब से परखा. निरीक्षण के दौरान एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के परियोजना प्रमुख मनीष खेत्रपाल ने उपायुक्त को प्लांट की वर्तमान परिचालन स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने संयंत्र में कोयले की उपलब्धता, उसकी आपूर्ति, कुशल प्रबंधन और बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

उपायुक्त ने संयंत्र के सुचारु संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से कई तकनीकी पहलुओं पर रिपोर्ट ली. इस महत्वपूर्ण दौरे पर बिजली उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर विशेष फोकस रहा. उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ राख प्रबंधन (Ash Management) और तय पर्यावरणीय मानकों के सख्ती से अनुपालन पर गंभीर चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना का कुशल संचालन पूरी तरह से प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप होना चाहिए. इसके अलावा, जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर परियोजना से संबंधित किसी भी विषय या समस्या का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से निष्पादन किया जा सके. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय मानकों और सुरक्षा प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस अहम निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारियों के साथ-साथ एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) अजय केरहळकर, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) गणपति भट्ट, महाप्रबंधक (यांत्रिक अभियांत्रिकी) जुनैद जावेद और अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तनमय दत्ता सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का निर्देश

संबंधित सामग्री

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 30 सितंबर 2026, धारा 96/137(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को झारखंड आएंगे. वह 5 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप