रांची में साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़! इटकी से दो ठगों को किया गया गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
रांची में साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़! इटकी से दो ठगों को किया गया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के इटकी इलाके से हरियाणा पुलिस ने इटकी थाना की मदद से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलीम और शकेब बताए जा रहे है. दोनों ने अपने नाम से 11 फर्जी बैंक अकाउंट खोल रखे थे, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के पैसों को मंगाने के लिए किया जाता था.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के करनाल साइबर थाना में 59 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज था. जांच के दौरान पुलिस को ठगी की रकम इन दोनों आरोपियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने के सबूत मिले. इसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम इटकी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ठगी के पैसों को ‘डेडीकेटेड अकाउंट’ में मंगाते थे. कमीशन का हिस्सा छोड़कर बाकी रकम निकाल लेते थे. फिलहाल दोनों आरोपियों को हरियाणा ले जाया जा रहा है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी.

यह भी पढ़े: रांची के मधुकम तालाब में युवक डूबा, नहाने के दौरान हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य