विकास कुमार/ न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती महुदंड पंचायत अंतर्गत लोहबंधा गांव में श्रीश्री लक्ष्मी पूजा समिति एवं नौजवान एकता क्लब लोहबंधा के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महुदंड पंचायत के मुखिया पति सह युवा समाजसेवी शिव शंकर यादव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन से पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा कलाकारों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया.
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शिव शंकर यादव ने उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं महुदंड पंचायतवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि लक्ष्मी माता और भगवान गणेश की कृपा क्षेत्रवासियों पर सदा बनी रहे, जिससे क्षेत्र विकास और खुशहाली की राह पर अग्रसर हो सके. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक भव्य भोजपुरी दुगोला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध व्यास विकास तूफ़ान और श्याम बबुआ ने शानदार प्रस्तुति दी. दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति एवं नौजवान एकता क्लब लोहबंधा के अध्यक्ष दशरथ यादव, सचिव रमेश यादव, स्वयंसेवक उपेंद्र यादव, लखन यादव, सतींद्र यादव, ललन यादव, मिथलेश यादव, जितेंद्र यादव, संजय यादव, मंगर भुईयां, जितेंद्र परहिया, सुरेश यादव, लल्लू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: चंद्रपुरा प्रखण्ड बीडीओ-सीओ ने किया इलाके के छठ घाटों का निरीक्षण