न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकपा माले 15 जुलाई को पूरे देश में आंदोलन, करेगी. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में यह ऐलान किया है. दीपांकर भट्टाचार्य ने यह पीसी पार्टी कार्यालय में की. पीसी के दौरान पार्टी के दोनों विधायक भी मौजूद रहे.
राज्य कमिटी की बैठक में शामिल होने आए थे दीपांकर भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कम से कम मध्य प्रदेश वाली स्थिति नहीं हुई. कई सारी गलतियों के बावजूद परिमल नाथवानी का नॉमिनेशन कैंसिल नहीं हुआ. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे दोनों विधायक इंडी गठबंधन के साथ हैं.
पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में थोड़ा-थोड़ा बढ़ाकर सरकार लोगों की आदत बनाना चाहती है. देश में जो समस्याएं हैं, उसको लेकर 15 जुलाई को पूरे देश में भाकपा माले का आंदोलन होगा. पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन के साथ हम लोग खड़े हैं. NTA को तत्काल बंद किया जाना चाहिए. पूरे देश में आदिवासी और किसान जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर लड़ रहे हैं.
आरक्षण को विशेष हिंदू अधिकार बनाने की कोशिश चल रही है. शिक्षा रोजगार और महंगाई के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है. SIR के नाम पर पूरे देश में क्या हो रहा है सब लोग देख रहे हैं. SIR के नाम पर बंगाल से भी ज्यादा खतरनाक खेल झारखंड में खेलने की तैयारी हो रही है.
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा वोट बचाओ रोजगार बचाओ के नारे के साथ हम गांव गांव तक जाएंगे. एक राज्य एक पार्टी बनाने की बीजेपी की साजिश चल रही है. इसके खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ना होगा.
यह भी पढ़ें: 12 साल, 12 बड़ी सौगातें, पलामू में सांसद वी.डी. राम ने पेश किया केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड