श्रद्धांजलि

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर भाकपा माले ने व्यक्त की शोक संवेदना

सुदिव्य कुमार सोनू ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए प्रयास किए -- सचिव भाकपा माले

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर भाकपा माले ने व्यक्त की शोक संवेदना

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर भाकपा माले के राज्य सचिव ने पार्टी की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लोगों, विशेषकर छात्र-नौजवानों के लिए बड़ी क्षति है. उनके निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं. भाकपा माले शोक-संतप्त परिवार एवं उनके पार्टी साथियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह सुदिव्य कुमार सोनू शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए प्रयासरत थे तथा छात्र-नौजवानों के आंदोलनों में उठाई जा रही मांगों के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा रहे थे, उससे छात्र-नौजवानों के बीच एक नई उम्मीद जगी थी. JPSC-JSSC सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों की समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में उनकी पहल उल्लेखनीय थी.

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के जरिए झारखंड के लोगों के आर्थिक हितों और राज्य के खनिज संसाधनों पर किए जा रहे हमले के खिलाफ संघर्ष में भी श्री सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इस लड़ाई को उसके अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंचा सके. 

भाकपा माले राज्य सचिव ने यह भी कहा कि श्री सुदिव्य कुमार सोनू को सच्ची श्रद्धांजलि और उनके प्रति सच्ची संवेदना तभी होगी, जब हम शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा व्यवस्था में सुधार तथा झारखंड के जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों पर जनता के अधिकार की लड़ाई को और मजबूत करें तथा इन संघर्षों को उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पूर्व मंत्री रामेश्वर ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य