सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

Cousins ​​clash over cutting a teak branch, one se

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प टांगी के वार से एक गंभीर

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए. घटना में नरेश भुइयां (करीब 50 वर्ष), पिता राजकुमार भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, राजबली भुइयां और उनके चचेरे भाई नरेश भुइयां के बीच अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान टांगी से हमला कर दिया गया, जिससे नरेश भुइयां के गर्दन से सीने तक गंभीर चोट आई. घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गर्दन से सीने के बीच 42 टांके लगाए. बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया.

वहीं, इस घटना में राजबली भुइयां के पुत्र राजेंद्र भुइयां के हाथ में भी चोट लगी है. उसकी चोट हल्की बताई जा रही है. घायल के इलाज में डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, ड्रेसर राजेश चंद्र उर्फ बबलू, एएनएम भावना कुमारी और पूनम एक्का की टीम शामिल रही. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अस्पताल में एएसआई संजय चौधरी मौजूद रहे और घटना की जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार