न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डबल मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आया है. ट्रायल फेस किए चार आरोपी रोपना उरांव, अकास सिंह, सुशील कुमार वर्मा और विशाल शर्मा साक्ष्य के अभाव में बरी हुए. अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने फैसला सुनाया. डबल मर्डर की घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास 21 जनवरी 2018 की रात की है. प्राथमिकी के अनुसार खूंटी के उमेश कुमार गंझू 2006 से लालगुटवा में रह रहा था. वह कटहल मोड़ के पास सपना फर्नीचर नाम का दुकान चलाने के साथ जमीन का भी करोबार करता था. 21 जनवरी 2018 को उमेश अपने दोस्त शमशाद आलम और स्टाफ के साथ दुकान पर थे. उसी समय हथियार से लैस 3-4 अपराधी दुकान पर पहुंचे. अपराधियों ने उमेश कुमार गंझू और शमशाद आलम पर अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सत्यपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 16 सितंबर को आएगा फैसला