न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में फुटपाथ अतिक्रमण अभियान के दौरान निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध के दौरान चुटिया पुलिस पर निगम की टीम को पुलिस का सपोर्ट नहीं मिलने का आरोप लगा. इस दौरान फुटपाथ दुकानदार निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण के दौरान सीज किए सामानों को छीन कर अपने साथ ले गए. रेलवे स्टेशन के समीप फुटपाथ दुकानदार न सिर्फ अतिक्रमण कर सड़क को अवरुद्ध करते थे, बल्कि इन दुकानों में अवैध शराब का व्यवसाय भी चल रहा था. अतिक्रमण अभियान के दौरान निगम की टीम ने शराब की बोतल जब्त की थी, जिसे भी फुटपाथ दुकान अपने साथ ले गए. मामले में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस की टीम ने सपोर्ट नहीं किया.
ये भी पढ़ें- 25 साल बाद मिला इंसाफ.. झारखंड हाईकोर्ट ने दिवंगत CRPF अधिकारी की पत्नी के पक्ष में सुनाया फैसला