न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 4 घंटे से ज्यादा चली बीजेपी कोर कमिटी की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी राष्ट्रवादी ताकत जीत कर आएं ये हमारी कोशिश है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बैठक में यूनियन बजट को लेकर चर्चा हुई. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि निकाय चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है. प्रयास रहेगा कि मजबूत प्रत्याशी जीत कर आये. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार दलीय आधार पर चुनाव कराने से डर गई थी. बाकी यूनियन बजट को लेकर के भी चर्चा हुई है.
अभी की बड़ी खबर झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय से निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि बीते तीन घंटे से बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित की गई है. बैठक का प्रमुख मुद्दा मेयर प्रत्याशी के नाम पर लगने वाला मुहर बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शासन प्रशासन का इस ओर कराया ध्यान आकृष्ट