बरवाडीह प्रखण्ड में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से किया गया कम्बल वितरण

By : News11 Bharat
बरवाडीह प्रखण्ड में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से किया गया कम्बल वितरण

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है. इस जनहितकारी अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है.प्रखण्ड प्रमुख सुशीला कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार एवं सतीश यादव की उपस्थिति में प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. 

ठंड से राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया.इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है. सांसद के सौजन्य से पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार कम्बल वितरण किया जा रहा है, ताकि कोई भी गरीब ठंड से परेशान न हो.वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्य से आम जनता को बड़ी राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य