चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

Congress's SIR dialogue program in Chandwa; call t

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क:
प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म भरने और प्रक्रिया की जानकारी दें. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि चंदवा प्रखंड में एसआईआर के तहत करीब 82 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है. 

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मेसो क्षेत्र में शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का आह्वान किया, जबकि रामयश पाठक ने जिले की भूमि संबंधी समस्याओं को प्रभारी के समक्ष रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान ने की. 

उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर कार्यकर्ता तत्काल संगठन को सूचना दें, ताकि उसका समाधान कराया जा सके. कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी भीम कुमार, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, जिला महासचिव निर्मल भारती समेत विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, बीएलओ, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में काँग्रेसी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित
 

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित

झारखंड

पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित

पाकुड़  जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होने पर जिले में खुशी की लहर है. प्रियांशु जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्र